Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की पहुंचे उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा नागेंद्र बर्त्वाल ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण, प्रवेश पखवाड़ा की ली जानकारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं पहुंचे उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा नागेंद्र बर्त्वाल ने एक सितम्बर से चौदह सितम्बर तक चलने वाले प्रवेश पखवाड़ा के अंतर्गत आज रुड़की के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक के निरीक्षण से शिक्षकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। दरअसल बुधवार को शैक्षिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत एक सितम्बर से शुरू होकर 14 सितम्बर को समाप्त होने वाले प्रवेश पखवाड़ा में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं को मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकों,ऑन लाइन/ऑफ लाइन चलने वाली कक्षाओं,वर्कशीट के आधार पर बच्चों को शिक्षण कार्य,वर्चुअल कक्षा,ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्यो,शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से छात्रों को दिए जाने वाले शिक्षण कार्य,विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति एवं शैक्षिक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोविड 19 के टीके लगने की स्थिति को लेकर उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कांत पुरोहित सर्वप्रथम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में पहुँचे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राममिलन ने उन्हें बताया कि प्रवेश पखवाड़ा के अंतर्गत उनके विद्यालय में 1 सितम्बर से 14 सितम्बर के बीच जूनियर वर्ग में 126 एवम माध्यमिक वर्ग में 102 प्रवेश दिए जा चुके है  वहीँ बुधवार को उप निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल के सम्मुख जूनियर वर्ग में 06 एवं माध्यमिक वर्ग में 08 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा आज की बच्चों उपस्थिति पंजिकृत 800 बच्चों में से 284 बताई गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर पंजिकृत 289 बच्चों में से 192 बच्चे उपस्थित मिले।

उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय सौत में पंजिकृत 66 बच्चों में से 33 बच्चे उपस्थित मिले इसी दौरान विद्यालय में उप निदेशक के सम्मुख दो नए  प्रवेश भी दिलाये गए। उसके बाद उप निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मैथोडिस्ट इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया जहाँ उन्हें पंजिकृत 677 बच्चों में 203 बच्चे उपस्थित मिले।
विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान प्रवेश पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को  मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं दोनों अधिकारियों द्वारा गहनता से निरीक्षण किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369