Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में चार करोड़ की सड़कों के टेंडर शीघ्र,भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों  के साथ बैठक विभाग के गैस्ट हाउस में ली। जहां पर सड़कों की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर भाजपा विधायक ने कार्यवाही की चेतावनी भी दी।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने तत्काल चार करोड़ के 6 टेंडर की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश भी लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। देशराज कर्णवाल ने बताया कि देवपुर से खताखेड़ी, डब्ल्यू डब्ल्यू सीतलपुर नगला एमाद से ठसका होते हुए कुमराड़ा तक ,सढोली लहबोली मार्ग से मखदूमपुर तक,बसवाखेड़ी से मखदूमपुर, बसवाखेड़ी से कोटवाल तक,और ताशीपुर में पुल का निर्माण कार्य शामिल है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़क  झबरेड़ा से लाठरदेवा, नहर पुल से पाल बस्ती, उदलहेडी से बसवा खेड़ी व अन्य सड़कों पर काम में ढिलाई के लिए आपत्ति जाहिर करते हुए तत्काल पूरा किए जाने के निर्देश दिये। जिस पर अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया की आज ही इन सभी कार्यों के टेंडर लगा दिए जाएंगे और एक माह के अंदर शुरू कर दिए जाएंगे ओर वह स्वंय मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जो ठेकेदार समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूरा नहीं करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा ,ए ई विजय कुमार मोघा,जे ई सुनील कुमार,जे ई वासुदेव उप्रेती,जे ई कुमारी अंजना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369