Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसी जुटे तैयारी में, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने रूड़की पहुंचकर यात्रा का लिया जायज़ा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दल भी पूरी तैयारी  में जुट गए हैं ।रूड़कीं पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश  प्रभारी देवेंद्र यादव और वह स्वंय उपस्थित रहेंगे।रूड़कीं के प्रशासनिक भवन में किसान कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है खास तौर से सरकार में किसान बेहद परेशान है किसान बड़ी संख्या में इस परिवर्तन रैली में दिखाई देगा।उन्होंने कहा कि किसान काँग्रेस परिवर्तन यात्रा में अपनी ताकत का अहसास करा देगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

सुशील राठी ने कहा कि हरिद्वार जिले में 18 सितंबर को परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी  जो तीन दिन तक चलेगी।इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और वह स्वंय मुख्य रूप से इस  परिवर्तन  यात्रा में शामिल रहेंगे। प्रशासनिक भवन में इस यात्रा को लेकर  किसान कांग्रेस बेहद गंभीर नज़र आ रही है।उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।इस सरकार  में जिस तरह से महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है किसान परेशान है उसके गन्ने का भुगतान नहीं मिला है ।

सभी किसान संगठन इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक मंच पर आ चुके हैं देश से लेकर प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं आए दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है लेकिन भाजपा के लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।इस दौरान सुशील राठी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के सरकार आएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा इस कार्यक्रम को लेकर किसान पूरी मज़बूती के साथ तैयारी में लड़ेंगे।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार,प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य,महासचिव आशीष सैनी,ईसा त्यागी,सचिन गुप्ता,उदय पुंडीर,आदेश सैनी,जसविंदर सिंह,गुलसनववर,रियाज़ पुंडीर, मुशर्रफ अली,नीरज अग्रवाल,के पी तोमर,आदेश आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369