Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुरुकुल नारसन के पास रोडवेज़ बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल, महिला की हालत गम्भीर, बस चालक फरार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

गुरुकुल नारसन में तेज रफ्तार रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को तुरंत ही 108 की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से महिला की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर ऐम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया है। मंगलौर निवासी रिजवान पुत्र इरफान अपनी पत्नी सादमा के साथ सुबह सवेरे पुरकाजी अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शिरकत करने  गए थे उनके साथ उनके दो बच्चे भी थे  जैसे ही  बाइक से  पुरकाजी लौटने लगे तो गुरुकुल नारसन के पास पीछे से आ रही तेज़ राफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

जिससे रिजवान पुत्र इरफान और सादमा बुरी तरह से घायल हो गए जिसके बाद सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से महिला की  हालत को नाजुक देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है फिलहाल पुलिस रोडवेज बस की तलाश में जुटी है वही फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस हादसे की जगह लगे सीसीटीवी  कैमरों में रोडवेज़ बस की तलाश में जुटी है फिलहाल पुलिस बस किस  डिपो की थी बस का नंबर क्या था इसको तलाशने  में लगी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369