Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुंदन सिंह होंगे रूड़की के उपशिक्षा अधिकारी, शिक्षकों ने बुके देकर किया ज़ोरदार स्वागत, सुबोध मलिक हटाये गए

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की उप खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक को आखिरकार जाना ही पड़ा अब भगवानपुर के उप शिक्षाधिकारी कुंदन सिंह  को रूड़की के उप शिक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी दी गई है जिनके चार्ज लेने के बाद शिक्षकों में भारी उत्साह का माहौल है।आज मंगलवार को उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी रुड़की का चार्ज ज्वाईन कर लिया है। शिक्षको ने नवनियुक्त उपशिक्षाधिकारी का  गर्मजोशी के स्वागत किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) डॉ विद्याशंकर चतुर्वेदी हरिद्वार के जारी आदेश के अनुसार उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक पर पिछले लंबे से उपशिक्षा अधिकारी का चार्ज था जो उनसे हटाकर भगवानपुर के उप शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह को सौंपा गया है।

रुड़की के प्राथमिक शिक्षकों द्वारा कुंदन सिंह के चार्ज ग्रहण करने पर उनके कार्यालय पहुँचकर बधाई दी। बधाई देने वालो में मुनीश यादव, रविराज सैनी, गैंदा सिंह, संजय वत्स, संजय शास्त्री, राजीव कुमार शर्मा,अँजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार , पवन सैनी, समीर शर्मा, राजू गौतम आदि शिक्षक  मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369