आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दल भी पूरी तैयारी में जुट गए हैं कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा भाजपा के लिए कितनी नुकसानदेह साबित होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है ।हरिद्वार जिले में 18 सितंबर को परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी मुख्य रूप से परिवर्तन यात्रा में शामिल रहेंगे। प्रशासनिक भवन में किसान कांग्रेस के रूड़कीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस सरकार में जिस तरह से महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है किसान परेशान है उसके गन्ने का भुगतान नहीं मिला है । सभी किसान संगठन इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक मंच पर आ चुके हैं देश से लेकर प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं आए दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है लेकिन भाजपा के लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की परिवतर्न यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोड़ियाल के साथ साथ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी शामिल रहेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला