मोहम्मद शामिक
उत्तरखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है जिसके चलते प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ पदों पर हाल ही में नियुक्ति की गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने मेहवड सहकारी साधन समिति के चेयरमैन अनिल पाल को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। इस दौरान अनिल पाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे इतना ही नही भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। अनिल पाल के मुताबिक जिस तरह से उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने ज़िम्मेदारी सौंपी है वह उनके और पार्टी हाईकमान के बेहद आभारी हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को नए आयाम दिए हैं उसी तरह अब उत्तराखण्ड के युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री जिस तरह से प्रदेश का विकास कर रहे हैं उससे विपक्षी पार्टी के लोग भी हैरान हैं।प्रदेश में सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि खास बात ये है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बेरोज़गारी को लेकर बेहद गंभीर हैं ।
प्रदेश सरकार ने बेरोज़गारी को गंभीरता से लेते हुए बेरोज़गारी समाप्त करने का निर्णय लिया है और 25 हज़ार पद तुरंत सृजित कर दिए इससे बड़ी सरकार की उपलब्धि क्या हो सकती है।सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल ने दावा किया 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार वापसी करेगी और उत्तराखंड का बड़े पैमाने पर विकास होगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला