Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के नगला इमरती गांव के दो लोगों ने एक महिला के परिवार से जताया जान का खतरा, पुलिस से झूठी शिकायत करने का लगाया आरोप, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़कीं के नगला इमरती गांव निवासी राशिद पुत्र इरफान और अब्दुल खालिद पुत्र असगर ने पड़ोस की एक महिला पर पुलिस से झूठी शिकायत करने का गंभीर आरोप लगाया है। राशिद और अब्दुल खालिद का आरोप है कि उनके गांव की एक महिला बेहद  झगड़ालू किस्म की महिला है जो अपने पुत्र नौशाद और शहबान  से  मिलकर  बड़ा विवाद करा सकती है। उनकी  लगातार झूठी शिकायतें पुलिस से करती रही  है हर रोज़ के   के ऐसे मामलों से वह बेहद परेशान हो चुके हैं ।अब्दुल खालिद का आरोप है कि वह विकलांग व्यक्ति है जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को चलाता है लेकिन उसके बावजूद उसकी पड़ोसन नाजमा पत्नी अली जान उर्फ जानी  और उसके दोनों बेटे उनके साथ अक्सर विवाद करते  रहे हैं अक्सर उनके साथ गाली गलौच तृक की जाती है लेकिन वह महिला समझकर कोई विवाद नहीं करना चाहते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जबकिं वह कानून को मानने वाले व्यक्ति हैं जिनकी  मजबूरी का फायदा उठा करमहिला  उन्हें परेशान कर रही  है इतना ही नहीं महिला झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनको समाज मे बदनाम कर रही है हालांकि उनका महिला के परिवार से किसी तरह का कोई भी संबंध नहीं है और ना ही वह कोई संबंध रखना चाहते हैं।आरोप है कि महिला ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी है जिसमें उसने  अपने परिवार को जान का खतरा बताया है हालांकि  वह कानून को मानने  वाले लोग हैं उनका कभी भी किसी से कोई विवाद नहीं रहा है लेकिन महिला झूठे केस में फंसा कर उन्हें  जेल भिजवाना चाहती है इसलिए महिला और उसके दोनों बेटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण राशिद पुत्र इरफान कहना है कि उसका महिला से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है फिर भी महिला उसे झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकी दे रही है उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट पुलिस को दी गई हालांकि  वह अधिकतर समय  अपने गांव से बाहर रहता  है महिला और उसके बेटे से अब उन्हें जान का खतरा  हो गया है इसलिए महिला और उसके दोनों बेटों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ।गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व महिला का मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें महिला ने अपने पड़ोसी राशिद पुत्र इरफान और अब्दुल खालिद पुत्र असगर के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में शिकायत  की  थी फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा का कहना है कि दोनों ओर से उन्हें तहरीर मिली है जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369