Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में मोबाइल पर महिला का फोन आते ही भड़क उठी पत्नी, जमकर हुआ हंगामा,पति पर लगा पत्नी पर हमले का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के गणेशपुर पुरवावाली निवासी एक युवक को अपनी दोस्त को फोन करना उस समय भारी पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसे फोन करते हुए देख लिया इस दौरान युवक की पत्नी अपना आपा खो बैठी और उसने अपने पति पर जमकर भड़ास निकाली इस दौरान पति पत्नी के बीच जमकर कहासुनी  और नोकझोंक हुई ।इस दौरान गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया जिसके बाद पत्नी गंगनहर कोतवाली पहुंची और अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल गणेशपुर पूर्वावली  निवासी एक युवक आज रविवार को जैसे ही अपने घर पहुंचा तो अचानक उसका फोन आ गया।मोबाइल पर कोई महिला बोल रही थी जिससे उसकी पत्नी को शक हुआ तो उसने अपने पति की जमकर क्लास लगाई। पत्नी का गुस्सा बढ़ा तो दोनों जमकर कहासुनी और हंगामा हुआ। पत्नी का आरोप है कि फोन करने वाली कोई महिला  थी जो उसके पति के साथ बात करना चाहती थी लेकिन उसके मोबाइल उठाने के बाद उसने तुरंत ही फोन काट दिया जिस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पति को जमकर फटकार लगाई।

इस दौरान पति भी आग बबूला हो गया और उसने पत्नी पर हमला बोल दिया मामला इतना बढ़ा कि घर में हंगामा हो गया हंगामे की सूचना तुरंत ही  की पत्नी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी  का शांति भंग में  चालान कर दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369