मोहम्मद शामिक
दिल्ली सिविल डिफेंस सर्विस की कर्मचारी साबिया सैफ़ी की हत्त्या के विरोध में आज रविवार को पिरान कलियर में आज़ाद समाज पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार का पुतला फूंकते हुए ज़ोरदार सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलजार चौधरी ने कहा की दिल्ली सरकार साबिया सैफ़ी हत्याकांड को लेकर लापरवाह बनी हुई है अभी तक भी दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते देश के लोगों में दिल्ली सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दिल्ली सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही ना कि तो आज़ाद समाज पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने दिल्ली सरकार को कलियर पुलिस थाना अध्यक्ष के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष शिवम कुमार विधानसभा सचिव नितिन कुमार ,अयान, शादाब साबरी, मेहरबान ,,गुल्लू, शादाब, बाला, मोनू साबरी, आसिफ अंसारी,आशु अंसारी ,नदीम अंसारी ,शाबान साबरी, मेहताब, वारिस आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला