मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ने लगी हैं। बसपा ने भी अब समीक्षा बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सभी विधानसभाओं में बसपा की समीक्षा बैठकें होनी हैं जिसमें संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इस बाबत बसपा के प्रदेश महासचिव और हरिद्वार जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में बसपा पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी बसपा के बिना किसी भी दल की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी। उन्होंने कहा की बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी संगठन की मज़बूती को लेकर बेहद गंभीर हैं जिसके चलते चार सितंबर को खानपुर और पांच सितम्बर को लक्सर में बसपा की समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

समीक्षा बैठकों का मकसद बसपा को अधिक से अधिक मजबूत करना और बसपा से आम आदमी को जोड़ना है।इसमें पार्टी को काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में आम आदमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाता है इसी लिए प्रदेश में लगातार बसपा का जनाधार बढ़ रहा है 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले रहेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा नेता ने कहा कि बसपा समाज मे अच्छी छवि रखने वाले प्रतियाशियो को चुनाव में मौका देगी जिसकी जल्द ही घोषणा हो जाएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती से मांग करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वालेऔर साफ छवि के नेताओं को मौका मिलना चाहिए।प्रतियाशी बनाए जाने से पूर्व उनका राजनीतिक इतिहास भी देखा जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि बसपा को ऐसे प्रतियाशी को चुनाव मैदान में उतारना चाहिए जिसकी साफ सुथरी छवि हो और जिसका जनता में भी अपना जनाधार हो ऐसे लोगों को आगे लाना होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अभी उत्तराखंड में कहीं नहीं है अभी उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को समय लगेगा। उन्होंने दावा किया कि बसपा पूरी मज़बूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और भाजपा का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला