आरिफ़ नियाज़ी
लायंस क्लब रुड़की कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर रहा है रूड़कीं जॉइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार आदि को सम्मानित करने के बाद आज शुक्रवार को एएसडीएम पूरण सिंह राणा को क्लब के सदस्यों ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष ललित सरीन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को कर्मठता,सहयोग तथा न्यायोचित प्रशासन के लिए सम्मानित किए जाने की इस कड़ी में आज कचहरी परिसर में अपर उप जिला अधिकारी पूर्ण सिंह राणा को कार्यालय परिसर में क्लब के अध्यक्ष लायन ललित सरीन के नेतृत्व में प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
श्री राणा ने क्लब के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए सेवा न कश्यप व अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर वैक्सिनेशन अभियान तक पूरण सिंह राणा ने समाज के सभी वर्गों को बेहतर तरीके से जागरूक किया है इतना ही नहीं गरीब और निर्धन लोगों तक राशन तक कि सुविधा उपलब्ध कराई है जो बेहद सराहनीय कार्य है।लॉयंस क्लब ऐसे अधिकारियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।कोरोना काल मे एएसडीएम पूरण सिंह राणा की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर पूरण सिंह राणा ने भी लॉयंस क्लब के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर सचिव केके शर्मा ने कहा कि ऐसे समय मे अधिकारियों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर लायन एसके शर्मा ,अरविंद कश्यप और क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला