Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल हॉस्पिटल में पहुंची युवती को देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, हाइवे पर बेहोशी की हालत में मिली युवती, होश में आने पर खुलेगा राज़

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में जैसे ही 108 एम्बुलेंस बेहोश युवती  को लेकर पहुंची तो डॉक्टर भी हैरान रह गए युवती  नशे की हालत में है जो  कभी कभी होश में आकर अपने अलग अलग पते बता रही है।दरअसल भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवानपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक  युवती जिसकी आयु 20 वर्ष के लगभग है  लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से  जानकारी लेनी चाही लेकिन   युवती बेहोशी जैसी हालत में थी जो कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दे पाई।आनन फानन में पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से उसे सिविल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया जहां युवती का उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक युवती नशे की हालत में लगती है  जो अपने आपको खालापार मुज़फ्फरनगर का बता रही है युवती अपना नाम भी  बता रही है । जब तक पूरी तरह से युवती होश में नहीं आ जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता । फिलहाल युवती की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है मुज़फ्फरनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवती कैसे पहुंची कौन लेकर आया ये तो उसके होश में आने पर ही पता चल पाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369