अतीक साबरी
जिन बच्चों के हाथों में किताबें और स्कूल की ड्रेस होनी चाहिए थी आज वही मासूम बच्चे भीख मांगने को मजबूर हैं आलम ये है कि कलियर शरीफ स्थित हज़रत साबिर साहब की विश्व प्रसिद्ध दरगाह है जहाँ पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में ज़ायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं लेकिन हैरत की बात ये है कि दरगाह के आसपास सैंकड़ो मासूम बच्चे हर रोज़ भीख मांगते नज़र आते हैं जिनसे बाहर से आने वाले ज़ायरीन भी बेहद परेशान हैं। ये इतनी बड़ी संख्या में बच्चे किसके हैं कहाँ से आए हैं इसकी जानकारी भी शायद किसी के पास नहीं है।खास बात ये है कि बाल सरंक्षण विभाग और तहसील प्रसाशन के अधिकारी आखिर इन बिखारियों को लेकर क्यों बेखबर बना हुआ है इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर पूरे देश से हज़ारों ज़ायरीन हर रोज़ कलियर शरीफ पहुंचते हैं ज़ायरीन के दरगाह में प्रवेश करते ही उसे एक दर्जन से अधिक भिखारी बच्चे घेर कर उनसे भीख देने का दबाव बनाते हैं इन बच्चों को सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में पड़े लोग सुबह सवेरे ही दरगाह के लिए निकाल देते हैं हालांकि अब तो हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं इन बच्चों में अब नशाखोरी और चोरी जैसी आदतों को बढ़ावा मिल रहा है ।दरगाह प्रबन्धन भी इस ओर कोई कदम नहीं उठा पा रहा है।हैरत की बात ये है कि आए दिन दरगाह में जहां देश के कोने कोने से वी आई पी के अलावा तमाम अधिकारी भी कलियर शरीफ में रहते हैं लेकिन किसी ने भी आज तक इस मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया है।

हालांकि कलियर शरीफ का खुफिया विभाग भी इससे बेखबर बना हुआ है कलियर शरीफ में कई बार झुग्गी झोपड़ियों से बांग्लादेशी नागरिक तक पकड़े जा चुके हैं ये बच्चे कहां से आए हैं इनका किसी के पास कोई रिकॉर्ड तक नहीं है।एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ बालिका शिक्षा पर करोड़ों के बजट खर्च कर रहीं हैं तो वहीं कलियर में दरगाह के आसपास मासूम बेटियां दिन रात भीख मांगती नज़र आ रहीं हैं जिसने सरकार के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। अब देखना ये है कि बाल सरंक्षण आयोग इस मामले में क्या कर पाता है। पिरान कलियर स्थित दरगाह मेन गेट पहाड़ी बाजार ,रूडकी रोड, धनौरी रोड, दरगाह अबदाल साहब रोड के ही आस पास रहने वाले भिखारी परिवारों की संख्या लगातार बढती जा रही हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला