आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की उप शिक्षा अधिकारी ने कार्य दायित्व का निर्वहन ना करने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी पत्र दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने वेतन रोकने की चेतावनी भी दे डाली है। गुरुवार को उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) सुबोध मलिक ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 12 की प्रधानाध्यापक वंदना आहूजा को तत्काल प्रधानाध्यापक का कार्यभार संभालने हेतु निर्देशित करते हुए चेतावनी पत्र दे डाला है और अब वेतन रोकने की चेतावनी तक दे डाली है। गौरबतलब है कि रा0 प्रा0 वि0 नम्बर 12 में वंदना आहूजा की पदोन्नति प्रधानाध्यापक पद पर हुई थी परंतु वंदना आहूजा ने आज तक अपना प्रधानाध्यापक का कार्यभार ग्रहण नहीँ किया है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीना शर्मा ने उप शिक्षा अधिकारी रुड़की को इस सम्बंध में लिखित शिकायत की थी जिसके तहत उप शिक्षा अधिकारी रुड़की ने शिक्षिका को पत्र देकर आदेशित भी किया था परंतु शिक्षिका वंदना आहूजा द्वारा अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए आज तक प्रधानाध्यापक का दायित्व ग्रहण नहीँ किया है। अब सुबोद्ध मलिक ने अंतिम चेतावनी पत्र देते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला