Jan Mudde

No.1 news portal of India

करौंदी गांव के एक ही परिवार के चार लोग पहुंचे सिविल हॉस्पिटल, बच्चों के खेल में दो पक्षो में चले थे लाठी डंडे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सिविल होस्पिटल की एमरजेंसी में पहुंचे घायल एक ही परिवार के चार लोगों ने अपने गांव के तीन लोगों पर मामूली बात को लेकर हमला करने और गाली गलौच करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल करौंदी गांव निवासी रजनीश पुत्र निछत्तर,उसकी पत्नी सुमन रानी ,उसका भाई गुलशन और सचिन पुत्र देशराज ने अपने गांव के पटवारी पुत्र ऋषि,बुध सिंह पुत्र बदलू और ऋषि पर आरोप लगाया कि गांव में बीती 24अगस्त को घर के बाहर खेल रहे बच्चों में कहासुनी हो गई थी जो परिवार के बड़ों तक पहुंच गई। राजनीश ने बताया कि वह आरोपियों के घर बात करने के लिए पहुंचा  तो वहां उसे घर की महिलाओं ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी शोर शराबा सुनकर पटवारी उर्फ मोनू भी मौके पर पहुंच गया

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसने पीछे से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामे की आवाज़ सुनकर उसकी पत्नी और भाई भी मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने निहत्थे लोगों पर लाठी डंडो से जमकर हमला बोल दिया।आरोपी पटवारी,बुध सिंह  और ऋषि ने उनको दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनके साथ गाली गलौच भी की किसी तरह से बेसुध होकर वह मौके से अपनी जान बचाकर भागे। हालांकि उनका आरोप था कि पुलिस भी इस मामले में टालमटोल कर रही है अभी तक पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं किया है।

वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष पी डी भट्ट का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।फिलहाल सभी घायलों का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369