Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा, सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेज़ अहमद ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है आज प्रदेश की जनता बेहद परेशान है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है डीज़ल पैट्रोल से लेकर गैस सिलेंडर तक महंगे हो चुके हैं ये सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है समय रहते अगर जनता ने सही निर्णय ना लिया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।उन्होंने कहा अब सरकार के खिलाफ युवा से लेकर सभी वर्ग के लोग सड़कों पर आंदोलन करते नज़र आएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदित्य  राणा ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है किसान ,मज़दूर व्यापारी तक बेहद परेशान हैं लेकिन सरकार को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है कांग्रेस पार्टी  भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध करती आईं है और करती रहेगी।पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है किसी को आज तक रोज़गार नहीं मिला कोरोना कॉल से लेकर आज तक जनता परेशान है लेकिन सरककर ने किसी तरह की कोई योजना नहीं बनाई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

सरकार ने तीन तीन मुख्यमंत्री बदल दिए जिससे राज्य पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ा है।प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है इस बार अगर उन्हें पार्टी ने मौका दिया तो वह मंगलौर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।इस मौके पर ,यूथ कॉग्रेस सचीव प्रवेज अहमद, जिला, अध्यक्ष अ,सं, मरगूब कुरैशी ,राजीव राठाेर, पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुक्रम पाल,जमशैद खान,राष्ट्रीय सचीव अॉल इंडिया राहुल गॉधी कॉग्रेस,नईम कुरैशी चाेधरी,बब्लू,बालेेन्दर ,पारस चाैधरी, रवि गाैतम,माेहियुद्दीन अंसारी, फरमान,मलिक, इकराम मलिक,शाहनजर, दानिश कुरैशी,गुलशाद कुरैशी राजेन्दर शर्मा, खुर्रम पीरपुरा,  चाेधरी,रिजवान कुरैशी,मास्टर महताब,सलीम मन्ना खेडी,इरशाद कुरैशी, यामीनकुरैशी,आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369