Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के टोली मोहल्ले में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका पर प्रदर्शन करेगी भारतीय किसान यूनियन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर के टोली मोहल्ले में जल भराव की स्थिति को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गई है।आज बुधवार को प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने प्रशासनिक भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें किसान यूनियन के प्रवक्ता विजय शास्त्री ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में उत्तराखंड से भारतीय किसान यूनियन की रैली ऐतिहासिक होगी तो वहीं हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में भाग लेने मुज़फ्फरनगर जाएंगे। मंगलोर में टोली मोहल्ले के जलभराव को भी किसान यूनियन ने गंभीरता से लिया है किसान यूनियन नगर पालिका में पहुंचकर मंगलोर मोहल्ला टोली में जलभराव की समस्या को लेकर जल्द ही पालिका कार्यालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसकी जिम्मेदारी पालिका की होगी उन्होंने कहा कि आज के समय में शासन-प्रशासन बिल्कुल लापरवाह हो चुका है और किसानों की समस्याओं और आम जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस अवसर पर सुकर्मपाल प्रदेश कोषध्यक्ष,रामपाल प्रदेश उपाध्यक्ष,चमन लाल शर्मा, जिला संरक्षक,शमीम अहमद जिला सचिव, मो. अजीम, नगर अध्यक्ष लँढोरा, हाजी असगर अली, मो,नदीम उपाध्यक्ष मंगलौर, मोहम्मद मुस्तकीम, आदि भकियू की पदाधिकारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369