Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल मुस्लिम समाज को जोड़ रहे भाजपा में, बड़ी संख्या में लोग भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल गांव गांव पहुंचकर मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। देर शाम भाजपा विधायक अपनी विधानसभा के हरजौली झोजा गांव पहुंचे जहां  उन्होंने मुस्लिम समाज के साथ बैठक की ।इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे अधिक कार्य अपनी विधानसभा में कराए हैं सबसे अधिक सड़कें भी उनकी विधानसभा में बनी है उन्होंने कभी भी हिन्दू मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं किया उनके सामने सभी बराबर हैं।भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने  कहा कि हरजौली झोजा गांव ने उन्हें पहले भी काफी वोट दिए हैं लेकिन इस बार सिर्फ काम करने वाले और विकास करने वाले को ही चुने।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सबका साथ सबका विकास और सबका विशवाश का जो नारा दिया है सरकार उसी  को लेकर आगे बढ़ रही है।सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई कलयाण कारी योजनाएं बनायीं हैं सरकार बेरोज़गार अल्पसंख्यक युवक़ों को बेहद कम ब्याज दर पर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध  करा रही है जिससे वह स्वंय का रोज़गार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समाज बड़ी तादाद में भाजपा से जुड़ रहा है  भाजपा  सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि  सभी गांव के लोग उनके मोबाइल नंबर पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं वह हमेशा ही   लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं उन्हें एक बार और सेवा का अवसर ज़रूर दें।इस मौके पर मुकर्रम,अशरफ अली,प्रवेज़,कलीम,शमशेर,पूर्व प्रधान कारी शहज़ाद ,राव मोबीन,अखलाक,आदिल फरीदी,इंतज़ार,और फरमान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369