Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की देहरादून टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल,एक कि हालत नाजुक,हायर सैन्टर रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनहेब रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां से एक कि  हालत को नाजुक देखते हुए ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में रेफर किया है वही जैसे ही युवक के परिजनों को उसकी दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली दो सभी परिजन सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घायल को हायर सैन्टर ले गए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल करौंदी गांव निवासी दिलफराज़  अपनी बाईक से रुड़की से अपने गांव की ओर लौट रहा था जैसे ही वह टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो सामने से तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक घायल हो गए।दोनों को आसपास के लोगों ने सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजा है जहां से दोनों को हायर सैन्टर रैफर किया है।

हादसे में घायल दिलफराज़ कि हालत ज़्यादा नाज़ुक बनी हुई है।दूसरा युवक भगवानपुर का निवासी है।वहीं इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि बाइक सवार दिलफराज़ की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369