आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के इमलीखेड़ा गांव में मकान की दीवार के निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर हंगामा और मारपीट हुई।हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।
दरअसल रविवार को रुड़की सिविल हॉस्पिटल पहुंचे घायल जावेद पुत्र इश्तियाक का आरोप है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना आवास बना रहे हैं लेकिन मकान के बनने से उसके परिवार के लोग उनसे रंजिश रखने लगे हैं दीवार निर्माण को लेकर रिज़वान पुत्र कुर्बान और तीन अन्य लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें उसके सर पर गंभीर चोटें लगी हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आनन फानन में घायल युवक को उसके परिजन लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है।जावेद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है उन्हें उम्मीद है कि इमलीखेड़ा पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला