Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की मदरसा रहमानिया में भी मनाया गया 75वां स्वतन्त्रता दिवस, हुआ ध्वजारोहण, भारत माता और अमर शहीदों के जयकारों से गूंज उठा अरबी मदरसा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के  रहमानिया अरबी मदरसा भारत माता की जय और अमर शहीदों की जय जय कारों से गूंज उठा।मौका था 75 वें स्वतन्त्रता दिवस का जब मदरसे के बच्चे  बड़े हर्सोउल्लास के साथ यौमे आज़ादी का जशन मना रहे थे।इस मौके पर  नगर निगम के ब्रांड एम्बेसेडर  पूर्व सैनिक वाई के चौधरी ने आज रविवार को रहमानिया अरबी मदरसे में पहुंचकर  ध्वजारोहण किया और देश के शहीदों को याद किया।इस मौके पर रहमानिया मदरसे के प्रधानाचार्य  मौलाना अरशद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 75वां   यौमे आज़ादी पूरा देश बड़े जोश ओ खरोश के साथ मना रहा है।

युवाओं को भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए था।हम इस यौमे आज़ादी को इसलिए गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि हमारे पुरखों ने अपनी जान को कुर्बान करके इस देश को आज़ाद कराया आज पूरा देश जश्न के माहौल में है जो लोग इस देश पर कुर्बान हुए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता आने वाली नस्लें भी उन्हें याद करेंगी। उन्होंने कहा कि  आज लोगों को आपसी सौहार्द भाईचारे और गंगा जमनी तहज़ीब के साथ आज़ादी का जश्न मनाना चाहिए।उन महापुरुषों को याद करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आज़ाद कराने में अपनी जान की कुर्बानी दी। ऐसे माहापुरुष आज़ादी के दीवाने मंगल पांडे,भगत सिंह, सरदार अशफाक उल्लाह खान,और राम प्रसाद बिस्मिल ऐसे नाम हैं जिनका देश को आज़ाद कराने में महत्त्वपूर्ण योगदान है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर वाई के चौधरी ने कहा कि ये देश अपने शहीदों को कभी नहीं भुला पायेगा जो लोग इस देश के लिए न्योछावर हो गए ऐसे शहीदों को वह नमन करते है।इस मौके पर मुफ़्ती सलीम,कारी कलीम,कारी अज़हर,शाहनवाज़ उर्फ पप्पी,मोहम्मद यूसुफ,कारी महमूद,मोहम्मद सदाकत,और मोहम्मद शाबान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369