आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में बेहतर शिक्षण संस्थाएं होने के चलते शहर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है। इन शिक्षण संस्थाओं में मोंटफोर्ट स्कूल का नाम भी काफी प्रसिद्ध है। मोंटफोर्ट स्कूल के दो भाई बहन ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ऊपर अंक पाकर अपने स्कूल का तो नाम रोशन किया है तो वहीं अपने मां-बाप का भी नाम भी रोशन किया है।सीबीएससी की दसवीं कक्षा में हाइडिल रोड़ कालोनी निवासी डॉ रविन्द्र कुमार सैनी के बेटे स्वपनिल सैनी और उनकी बेटी शिवानिया सैनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95% नंबर से ऊपर लाकर अपने स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

दोनो भाई बहन ने इसका श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल के टीचर को दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन से चार घंटे की मेहनत करके इस मकाम को हासिल किया है। वहीं दोनो की माता डॉ रीता सैनी का कहना था कि वो दोनों बच्चों पर खास नज़र रखती थीं उन्होंने टीवी और मोबाइल से बच्चों को हमेशा दूर रखा जिसके चलते दोनो बच्चे पढ़ाई में लगे रहते थे आज उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। स्वपनिल सैनी ने बताया कि वह आई आई टी में प्रवेश के लिए तैयारी करेगा ताकि एक बेहतर इंजीनियर बन सके।
वहीं शिवानिया सैनी भी पढ़लिखकर एक अधिकारी बनना चाहती है। इस मौके पर डॉ रविन्द्र कुमार सैनी के परिवार में जशन का माहौल है जैसे ही उनके रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली तो उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉक्टर रविन्द्र सैनी भी इस दौरान बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने दोनों बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला