Jan Mudde

No.1 news portal of India

सुसाड़ा के ग्रामीणों शिकायत पर सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी, विभाग ने किया ठेकेदार से जवाब तलब, बेहतर गुणवत्ता के साथ बनेगी सड़क

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा के सुसाड़ी गांव में 17 लाख की लागत से बन रही सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क में कुछ खामियां मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।तो वहीं भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देशराज कर्णवाल ने भी  सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता ना करने की चेतावनी दी है।

इस बाबत सड़क के ठेकेदार नीरज बालियान ने बताया कि रात्रि के समय कार्य होने पर सड़क में   कुछ  कमी रह गई थी जिसे अधिकारियों के आदेशानुसार समय रहते ठीक करा दिया गया है अब किसी तरह की कोई नाराज़गी ग्रामीणों में नहीं है। गौरतलब है कि राज्य योजना से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रस्ताव पर सुसाड़ा गांव से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लगभग 17 लाख की लागत से बन रही है जिसकी  ग्रामीणों द्वारा  सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत  लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  से की  गई थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के कुछ हिस्से को हटवाते हुए पुनः सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के आदेश सम्बंधित ठेकेदार को दिए हैं इतना ही नहीं ठेकेदार नीरज बालियांन को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक नोटिस भी  जारी कर  गुणवत्ता से कोई समझौता ना करने और एसडीबीसी की लैंगिंग करने की सख्त चेतावनी  भी दे डाली है।

लेकिन वहीं  ठेकेदार द्वारा सड़क को और बेहतर गुणवत्ता की बनाये जाने का आश्वासन अधिकारियों को दिया गया है। ठेकेदार नीरज बालियान का कहना है कि सड़क पर सफाई कार्य मे कुछ खामियां रह गई थी  जिन्हें दूर किया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।सड़क को और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा।वहीं इस बाबत भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि सड़क का कार्य दिन रात चल रहा है गाड़ी देरी आने से कुछ कमी रह गई थी लेकिन ठेकेदार बेहतर तरीके से कार्य करने में जुटा है कोई लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369