आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा नगर पंचायत के चैयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह को उत्तराखंड शासन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य स्तरीय समिति मे सदस्य नामित किए जाने से कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। गौरतलब हैं कि इस समिति मे मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे देहरादून ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान और देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा समेत 6 सदस्य बनाये गए हैं। हालांकि कुछ माह पूर्व चौधरी मानवेंद्र सिंह को उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदेश में पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम बोर्ड ” का सदस्य भी नामित किया गया था।

चौधरी मानवेंद्र सिंह के एक साथ दो प्रमुख राज्य स्तरीय समिति में सदस्य नामित होने से क्षेत्रवासियों ने खुशी की लहर है। किसान नेता चौधरी माँघेराम ने कहा कि चौधरी मानवेंद्र सिंह की युवा और दूरदर्शी सोच तथा अपने नगर मे विकास करने की लगन को देखते हुये उनको राज्य की महत्वपूर्ण कमेटियों में सदस्य नामित किया गया है ,वह एक जुझारु और नगर और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले नेता है, निश्चित रूप से ही क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। वहीं झबरेड़ा से भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल ने चौधरी मानवेन्द्र सिंह को शासन की दो समितियों का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो ज़िम्मेदारी चौधरी मानवेंद्र सिंह को सौंपी है उसका अहसान झबरेड़ा की जनता विधानसभा चुनाव में उतारेगी। वहीं राजू चौधरी, यशपाल सैनी , विशाल सैनी, आशीष गर्ग, सतपाल प्रजापति, और राव मुबारिक ने चौधरी मानवेन्द्र सिंह को प्रदेश की दो महत्वपूर्ण समितियों में स्थान देने का भाजपा हाईकमान का आभार जताया है।
दूसरी ओर चौधरी मानवेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की राज्य स्तरीय समिति में सदस्य नामित करने पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार के अलावा सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मन्त्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। है।चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा की वह अपने नगर के साथ साथ पुरे जनपद की समस्याओ को बोर्ड बैठक में रखेंगे और अपना कार्य बेहद ज़िम्मेदारी के साथ करेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला