आरिफ नियाज़ी
रुड़की की एक महिला ने मोहम्मदपुर पांडा गांव निवासी एक युवक और उसके परिवार वालों पर गालीगलौच और जमकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाकर कलियर थाने को तहरीर दी है। महिला ने अपना मैडीकल भी पुलिस को दिया है। दरअसल रुड़की निवासी एक महिला का आरोप है कि उसने मोहम्मदपुर पांडा गांव निवासी एक युवक पर बलात्कार और जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में हरिद्वार की रोशनाबाद की कोर्ट में केस दायर किया हुआ है जिसे लेकर अक्सर युवक और उसके परिजन बेहद नाराज रहते हैं।

इसी बीच युवक ने उसे अपने झांसे में लेते हुए उसे फोन कर अपने गांव बुलाया जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया । महिला का आरोप है कि युवक और उसके परिवार वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे जाति सूचक शब्द भी कहे । शोरशराबा और हंगामे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई जिन्हें देखकर सभी लोग मौके से भाग गए।
किसी तरह उसने अपने भाई और पुलिस को फोन किया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल भेजा।फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि महिला का काफी समय से विवाद चला आ रहा है तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला