Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क किनारे तेज़ गति से चल रहा निर्माण, जल भराव से मिलेगी मुक्ति, गुणवत्ता पर विशेष नज़र

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबादी के पास सड़क किनारे टाइल्स लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लोकनिर्माण विभाग राज्य योजना से इस कार्य को साढ़े 11 करोड़ की लागत से बना रहा है। हाइवे पर सड़क किनारे तेज़ गति से इस कार्य को कराया जा रहा हैं। वही विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस कार्य को लेकर विभाग बेहद गंभीर है गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है किसी भी सूरत में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। गौरतलब है कि बरसात के दिनों में अक्सर हाइवे पर सड़क किनारे जल भराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जल भराव के चलते वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाज़ा नहीं लग पाता था जिससे हादसे बढ़ रहे थे। अब सड़क किनारे टाइल्स लग जाने के बाद सड़क हादसों में भी कमी आएगी और सडक पर जाम भी नहीं लगेगा। वहीं सम्बंधित ठेकेदार  दीपक भारद्वाज का दावा है कि टाइल्स लगने के बाद जल भराव से पूरी तरह से निजात मिलेगी।

सड़क किनारे टाइल्स के कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। आबादी क्षेत्र में होने वाले निर्माण पर अधिकारियों की भी विशेष नज़र है।कार्य मे कोई लापरवाही नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369