Jan Mudde

No.1 news portal of India

वैक्सिनेशन के सफल कैम्प के बाद अब संजय अरोड़ा ने मूल राज कन्या पाठशाला के सौन्द्रीयकरण के लिए सीएम से की जोरदार मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की पंजाबी कल्याण महासभा के अध्यक्ष संजय अरोड़ा वैक्सिनेशन को लेकर बड़ी मुहिम छेड़े हुए हैं उनका मानना है कि जब तक शहर के एक एक परिवार तक वैक्सीन नहीं लग जाति तब तक वैक्सिनेशन अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है पिछले लंबे समय से कोरोना काल मे भी लोगों की मदद के लिए आते रहे हैं और आज भी वो मूलराज कन्या पाठशाला में    विक्सिनेशन अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।संजय अरोड़ा ने बताया कि उनका वैक्सिनेशन का  पच्चीसवाँ कैम्प है जिसमे शहर के लोगों को अलग अलग दिन दोनो वैक्सीन लगाई जा रही है।

संजय अरोड़ा ने विक्सिनेशन वाले स्थान   मूलराज कन्या पाठशाला  के सौन्द्रीयकरण कराने की मांग करते हुए कहा मूलराज कन्या पाठशाला सबसे पुराना स्कूल है जहाँ पर दूर दूर से वैक्सिनेशन कराने के लिए लोग बाहर से पहुंच रहे हैं। संजय अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दे रही है बालिका शिक्षा को प्रदेश सरकार ने बड़ी गंभीरता से लिया है जिसके चलते मूलराज कन्या पाठशाला का सौंदर्यकरण  बेहद ज़रूरी है पेयजल  साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाली बच्चियों  को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

बेहतर शिक्षा तभी उचित रहेगी जब पाठशाला में छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मूलराज कन्या पाठशाला में विक्सिनेशन कैम्प काफी सफल साबित हुआ है जिसमें रामनगर के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग वैक्सिनेशन कराने बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369