Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुलिस को चकमा देकर भाग रहे कावड़ियों के वाहन को पुलिस ने टोल प्लाजा से पकड़ा, सभी कावड़ियों पर की बड़ी कार्यवाही, वाहन सीज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की और भगवानपुर से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है कावड़ियों के प्रवेश पर खास नज़र रखी जा रही है। आज शुक्रवार को कावडियो से भरी एक गाडी को भगवानपुर पुलिस ने उत्तराखंड उत्तरप्रदेश की सीमा पर रोकने का जैसे ही इशारा किया तो गाड़ी का चालक  चकमा देकर आसानी से  फरार हो गया।पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए उसे टोल प्लाजा पर पकड़ लिया जिसके बाद सभी कावड़ियों को पुलिस थाने में ले गई।

पुलिस ने वाहन से 21 कावड़ियों को हिरासत में लिया है सभी कावड़िये पंजाब के रहने वाले हैं जो हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे।पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए  कोविड माहमारी के नियमों के तहत सभी कावड़ियों पर कार्यवाही की  है। कावड़ियों के वाहन को भी सील कर दिया गया है।गौरतलब है कि कोरोना के चलते  हरिद्वार में कावड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबन्दी है।

जिसके चलते उत्तराखंड की तमाम सीमाओं  पर  कावड़ियों  के प्रवेश के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है सी सी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369