Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पहुंची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोर्डिनेटर नमिता मेहरा ने कांग्रेस की मजबूती पर दिया बल,2022 में कांग्रेस को वोट देंने की लोगों से की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हिमाचल प्रदेश से ब्रहस्पतिवार को रुड़की पहुंची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर नमिता मेहरा ने रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद मुबाशिर के साथ अलग-अलग वार्ड में जाकर लोगों से वार्ता की और उनसे देश मे बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर चर्चा की। नमिता  मेहरा  ने आगामी  2022 के चुनाव  की तैयारी को  लेकर  लोगों से  कांग्रेस को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का  हर वर्ग  परेशान है देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं अगर समय रहते  अब भी लोग ना समझ पाए तो बड़ी भूल होगी।इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड और खास  तौर से रुड़की की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी  को जिताने का काम करें।ताकि प्रदेश में हर व्यक्ति खुशहाल हो सभी को काम मिले बेरोज़गारी का खात्मा हो।कार्यक्रम  में कार्यालय  I.T.S.R. पर पहुंचकर पूर्व मेयर यशपाल राणा और समर्थकों ने भी अपने विचार रखे।

मेयर यशपाल राणा और  कांग्रेस के पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद मुबाशिर, पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटा,पूर्व पार्षद सलीम, युसूफ,  कोमल रानी ,जावेद सईद अहमद आरिफ अंसारी समीर आलम आदि  लोगों ने  भी कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर बल दिया इतना ही नहीं  पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए एक एक कार्यकर्ता के साथ खड़े होने का  वायदा भी  किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369