आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के नगला इमरती गांव के पास बाईपास पर तेज़ रफ़्तार थ्री व्हीलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए दोनो घायलों को रुड़की के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। दरअसल शनिवार की शाम को बाइक सवार जौरासी गांव निवासी शोएब और उसका अपनी बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे जैसे ही वह बाईपास पूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अनियंत्रित टैम्पो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान ऐथल गांव निवासी शोयब और फहीम भी टेम्पो की चपेट में आ गया जिसके चलते सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मर्तक शोयब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दोनो घायलों का उपचार निजी होस्पिटल में चल रहा है।वहीं इस बाबत सी ओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में शोयब की मौत हुई है जबकि दो अन्य युवक घायल हैं टैम्पो चालक को हिरासत में लिया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला