आरिफ नियाज़ी
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के रुड़की के दौरे के बाद आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आप के कार्यकर्ताओं का दावा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तराखंड का विकास होगा। गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के आगमन से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है पार्टी कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के दौरे से बेहद उत्साहित हैं।

रुड़की के आम आदमी पार्टी के प्रभारी और वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल का दावा है कि इस बार उत्तराखण्ड प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परचम लहरायेगा। सिंगल ने बताया कि मनीष सिसौदिया के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है उनके दौरे से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करना जानती है उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं किया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आम आदमी पार्टी एक परिवार है और परिवार की तरह ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है आप के वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड वासियों के सपने साकार होंगे ।राज्य आंदोलनकारियों का पूरा सम्मान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रहे हैं कार्यकर्ता एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ स्तर पर पहले से अधिक मजबूत हुई है जिसका लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला