Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से मिलने आना आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पड़ा भारी, भीड़ में पर्स हुआ साफ, हज़ारों की नगदी एटीएम कार्ड और चैक भी हुए चोरी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का रुड़की दौरा आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  जसपुर निवासी डॉ यूनुस अंसारी को भारी पड़ा है। जीवन दीप आश्रम  में भीड़ होने पर किसी ने उनका पर्स ही साफ कर दिया उनके पर्स  में सात हजार तीन सौ रुपये, तीन चैक,एटीएम कार्ड और  कई महत्त्वपूर्ण पेपर थे।

इस दौरान यूनुस अंसारी ने बताया कि  वो दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से मिलने के लिए रुड़की पहुंचे थे उन्हें आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना था आश्रम में पहुंचने पर भीड़ भाड़ काफी थी उनका पर्स किसी ने साफ कर दिया। गौरतलब है कि आप नेता यूनुस अंसारी पहले कांग्रेस पार्टी में थे तिवारी सरकार में उन्हें  महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई थी।

हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे आज ब्रहस्पतिवार को आप पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस अंसारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से मिलने रुड़की पहुंचे थे उन्होंने कहा कि भीड़ में उनका पर्स चोरी हुआ है जिसमे काफी महत्वपूर्ण पेपर थे ।

अब उन्हें वापस जसपुर लौटना है। गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ब्रहस्पतिवार को अपने निजी कार्यक्रम में जीवन दीप आश्रम में पहुंचे थे जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना में भी शिरकत की थी इसके बाद उन्होंने एक होटल में पत्रकार वार्ता की थी जिसमें आप के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।मनीष सिसौदिया का रुड़की पहुंचने पर आप के वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया था।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369