आरिफ़ नियाज़ी
राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना ज़रूर है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कुछ नेता दूसरी पार्टियों में शामिल होते ज़रूर दिखाई देंगे। ब्रहस्पतिवार को कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दीं हैं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को देख दूसरी पार्टियों के लोग भी अपने आपको नहीं रोक पाए।
जैसे ही डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया का काफला मंगलौर रोड़ स्थित सैन्ट्रम होटल में पहुंचा तो वहां पर होटल स्वामी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा ने उनका बुके देकर गर्मजोशी के साथ ज़ोरदार स्वागत किया इस दौरान उनकी डिप्टी सीएम से काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता भी हुई जिससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गईं हैं ।

गौरतलब है कि हंसराज सचदेवा रुड़की विधानसभा से 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदारी हैं और वो अब से पहले भी वह कांग्रेस का टिकट के लिए काफी भागदौड़ कर चुके हैं।हंसराज सचदेवा पूर्व सीएम हरीश रावत के भी बेहद खास माने जाते हैं और हरीश रावत को ही अपना नेता मानते हैं।हालांकि उनकी डिप्टी सीएम से किस मुद्दे पर वार्ता हुई है ये तो वो ही जाने लेकिन इतना ज़रूर है कि अगर कांग्रेस ने इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रतियाशी ना बनाया तो कांग्रेस को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं युवा नेता तनुज राठी और पार्षद शक्ति सिंह राणा भी डिप्टी सीएम से मिल चुके हैं दोनों लोगों का कहना है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है जल्द ही अपने भारी समर्थकों के साथ वो आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे जिसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी 2022 के लिए अब आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लग गई है जल्द ही कुछ और बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने बताया कि अपराधिक प्रव्रत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा आम आदमी पार्टी साफ सुथरी छवि रखने वाले लोगों को ही पार्टी में शामिल करेगी।
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है पार्टी को मजबूत करने के लिए अच्छे लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा आम आदमी पार्टी का जनाधार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला