Jan Mudde

No.1 news portal of India

कोरोना काल मे बेहतर डियूटी करने पर शिक्षक राजीव शर्मा को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनन्द भारद्वाज ने  कोरोना काल मे बेहतर काम करने वाले शिक्षक राजीव कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि मार्च में कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने पूरी दुनिया मे कहर बरपा रखा था। जहाँ सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी कर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की उपस्थिति में कटौती कर उन्हें घर से ही कार्य निष्पादन हेतु आदेशित किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा0शि0) ने बीती  1 मई को पत्र जारी कर 42 शिक्षकों की ड्यूटी कोविड कन्ट्रोल रूम डायट रुड़की में लगाई थी। जिसमें ज़्यादातर शिक्षकों द्वारा ड्यूटी ज्वाइन की गई लेकिन कुछ शिक्षक नेताओ ने या तो अपनी ड्यूटी कटवा ली  या फिर आज तक ड्यूटी ज्वाइन नहीँ की। विभागीय अधिकारियों द्वारा उन शिक्षकों का स्पस्टीकरण भी माँगा गया जिनमें से कुछ शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीँ था।

रुड़की ब्लॉक के प्राथमिक विधालय हथियाथल में कार्यरत शिक्षक राजीव कुमार शर्मा ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुड़की को स्वंम प्रार्थना पत्र देकर महामारी काल मेंअपनी सेवाएं प्रदान करने हेतु इच्छा व्यक्त की थी  खण्ड शिक्षा अधिकारी रुड़की द्वारा शिक्षक के स्वंम ड्यूटी करने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए राजीव कुमार शर्मा की ड्यूटी कोविड कंट्रोल रूम डायट रुड़की में लगाई जिसे शिक्षक द्वारा निरन्तर किया जा रहा है।

गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनन्द भारद्वाज द्वारा राजीव कुमार शर्मा को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए  कहा कि   राजीव कुमार  जैसे शिक्षक जो अपने कार्य दायित्व के लिए संवेदनशीलता से कार्य करते है और सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षक राजीव कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये भी दी ।शिक्षक राजीव कुमार शर्मा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनन्द भारद्वाज का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आगे और ज्यादा ऊर्जा के साथ कार्य करने का हौसला बढ़ा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369