Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का नारसन पहुंचने पर सैंकड़ो आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी एक तरफ जहां सभी  राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गईं हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। आज ब्रहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के  दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया  का उत्तराखंड आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और ज़ोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। मनीष सिसौदिया  जीवन ज्योति  आश्रम में अपने निजी कार्यक्रम से रुड़की पहुंचेंगे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

मनीष सिसौदिया के आगमन की सूचना मिलते ही  सैंकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए  नारसन बॉर्डर पर पहुंचे।जहां उनका   जोरदार स्वागत किया गया ।इस मौके पर मनीष सिसौदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उर्जा भरने का काम किया।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड  को बर्बाद कर दिया है  जिस उम्मीद के साथ  प्रदेश की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को वोट दिया उन उम्मीदों पर दोनों पार्टियां खरी नहीं उतरी आलम ये रहा कि आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से  चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार आने पर उत्तराखंड  का विकास दिल्ली मॉडल की तर्ज पर करेगी। उन्होंने दावा किया  कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है ।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमजद उस्मानी,आप नेता राजू विराटिया,प्रेम सिंह,जितेन्द्र मलिक, शाहवकार चिश्ती,मंगलौर सभासद सरफ़राज़,संजय तिवारी,डॉ नरेंद्र और सुनील सिंघल ने  मनीष सिसौदिया का जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369