आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी है जिसे खुलवाने के लिए मेयर गौरव गोयल पूरे जी जान से जुट गए हैं हालांकि इसमें वो कहीं ना कहीं कामियाब भी रहे है उनके आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। सफाई कर्मियों के समर्थन में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को लेकर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री से जल्द ही वार्ता करेंगे,वहीं उन्होंने कहा कि आगामीय तीस जुलाई को बोर्ड की बैठक में भी उनकी मांगों को रखा जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों की काफी समय से की जा रही मांगे जायज हैं और उनकी सभी मांगों को शासन स्तर पर पूरा कराने के साथ ही किसी भी निगम के सफाई कर्मियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि सुखविंदर बाल्मीकि,नरेश बिरला,विनेश कुमार,विजेंदर कुमार,राहुल,प्रशांत कुमार ने निगम के सफाई कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए मेयर से उचित कदम उठाने को कहा तथा उनकी समस्याएं को रखा।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं हालांकि इस दौरान मेयर गौरव गोयल को सफाई कर्मचारियों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन मेयर गौरव गोयल के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी जल्द ही काम पर लौट सकते हैं हालांकि मेयर गौरव गोयल ने महर्षि बाल्मीकि के नाम पर एक घाट का नाम रखने का प्रस्ताव भी नगर निगम में पास करा दिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला