Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल,एक की हालत गंभीर, हायर सैन्टर रैफर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर इमली मार्ग पर मंगलवार की शाम को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां एक कि हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऐम्स ऋषिकेश में रैफर किया गया है।जबकि दूसरे युवक का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके परखचे उड़ गए।

दरअसल सहारनपुर ज़िले के सम्भालकी गांव निवासी मुकीम मंगलवार की शाम पिरान कलियर में अपने किसी काम से आया था देर शाम जब वो अपनी बाइक से वापस लौटने लगा तो इमली रोड़ पर  उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई जिसमें मुकीम और एक अन्य युवक  गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया जहां मुकीम की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश ऐम्स में रैफर किया गया है।  फिलहाल दोनो घायलों के परिजन सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली।

वहीं इस बाबत अस्पताल के डॉक्टर दीपक पांडे का कहना है कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगीं हैं जिनमे  मुकीम की हालत गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया गया है।जबकि घायल अँजेश का उपचार  हॉस्पिटल में ही चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369