आरिफ नियाज़ी
रुड़की की कावड़ पटरी पर मंगलवार की रात को दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में एक रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। जबकिं फौजी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। मर्तक प्रवीण कुमार के परिवार में कोहराम मचा है। दरअसल मुज़फ्फरनगर के मांडला गांव निवासी रिटायर्ड फौजी 38 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र ईश्वर सिंह हाल निवासी इंद्रा विहार कालोनी अपने गांव से देर शाम रुड़की आ रहे थे जैसे ही वो पीर बाबा कालोनी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई जिसमें रिटायर्ड फौजी प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जबकि दूसरे बाइक चालक को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मर्तक प्रवीण कुमार के दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनकी परवरिश की ज़िम्मेदारी अब उनकी पत्नी पर आ गई है।जैसे ही प्रवीण कुमार की मौत की सूचना उनके गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग रुड़की पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच गए।
इस बाबत सी ओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसकी पहचान कर ली गयी है परिजन भी पहुंच गए है पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला