रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम को सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान ना दिया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। वहीं सफाई कर्मचारी महासंघ के संरक्षक सुखमेंद्र सिंह बाल्मीकि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वो नगर निगम के सामने आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि नगर निगम को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है सफाई कर्मचारियों का वेतन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं कि गई है सफाई कर्मचारियों की अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अब नगर निगम की तानाशाही नहीं चलेगी सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों और पानी सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट हैं।

अगर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की गई तो सभी सफाई कर्मचारी बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर देंगे।इस मौके पर सभी सफाई कर्मचारियों ने एकजुटता पर ज़ोर दिया।गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी वेतन व्रद्धि और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।इस दौरान सैंकड़ो सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला