Jan Mudde

No.1 news portal of India

कोरोना गाईडलाइन के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह में पांच लोगों ने अदा की ईद उल अज़हा की नमाज़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ईदुल अज़हा की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच  अदा की गई।  बुधवार को ईदगाह में पांच लोगों ने ही ईद की नमाज़  अदा की ईद की नमाज़ मुफ़्ती सलीम ने अदा कराई। नमाज़ अदा होने से पूर्व  सुबह सवेरे से ही भारी पुलिस फोर्स ईदगाह में पहुंच  चुका था।इस दौरान  रहमानिया मदरसे के मुफ़्ती सलीम ने कहा कि ईद उल अज़हा की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक अदा कराई गई है पुलिस प्रशासन ने ईदगाह में पांच लोगों को ही नमाज़ अदा करने की अनुमति दी थी जो लोग नमाज़ से रह गए हैं वो चार नफिल  चाशत के  अपने घरों पर भी अदा कर सकते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

मुफ़्ती सलीम ने लोगों से कुर्बानी को लेकर अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी खुले में ना करें  कुर्बानी की गंदगी को खुले में ना डालें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। जो भी गंदगी है उसे नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि  ईद उल अज़हा आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्यौहार है उन्होंने लोगों से अपील करते  हुए कहा कि ईद उल अज़हा  को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें कुर्बानी के बाद साफ सफाई करें और खास तौर से नालियों के अलावा आसपास की गंदगी  को दूर  करें। ईद उल अज़हा की नमाज़ रहमानिया मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम अली और अब्दुल मलिक ने भी अदा की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369