Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने किया कोटवाल गांव में सड़क का शिलान्यास,48 लाख से अधिक की लागत से बनेगी सड़कें

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा क्षेत्र में सड़को का निर्माण लगातार जारी है भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी विधानसभा के गांव गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ना चाहते हैं। जिसके चलते कोटवाल आलमपुर से श्यामपुर होते हुए शेरपुर खेलमऊ  तक हॉटमिक्स प्रेस का मार्ग और शेरपुर खेलमऊ से यूपी की सीमा तक निर्माण कराया जाएगा। दोनो सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग 48 लाख 80 हज़ार की लागत से करेगा। रविवार को सड़क का शिलान्यास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा की भाजपा सरकार सबका साथ सबका  विश्वाश लेकर आगे बढ़ रही है कोटवाल बाईपास का उदघाटन जल्द ही भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि देशराज कर्णवाल ने  झबरेड़ा  विधानसभा के सभी गांव में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराये है जिनका लाभ 2022 के विधानसभा चुनाव मे पार्टी को अवश्य मिलेगा। अनीस गौड़ ने कहा कि 2022के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि गांव गांव के विकास को लेकर विधायक देशराज कर्णवाल बेहद गंभीर हैं यही कारण है कि उनका लगातार क्षेत्र में जनाधार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष एवं झबरेड़ा विधानभसा के प्रभारी हाजी मुस्तकीम ने कहा कि भाजपा  विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं आज झबरेड़ा का विकास दिखाई दे रहा है  विधायक देशराज भले ही अस्वस्थ हों लेकिन उनका पूरा ध्यान अपनी विधानसभा के विकास पर लगा हैं।

उन्होंने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जल्द ही  विधायक जी स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटेंगे।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके  विकास के लिए कुछ नही  किया अब मुस्लिम समाज कोंग्रेस पार्टी को समझ चुका है और वो भाजपा को वोट देगा। उन्होंने  दावा किया कि  देशराज कर्णवाल विकास पुरुष है जो विकास करना जानते है इस बार जनता एक बार फिर ऐतिहासिक वोटों से देशराज कर्णवाल को जिताने का काम करेगी।

गौरतलब है कि इन सड़कों के निर्माण से  यूपी के लोगों को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा।इस मौके पर तेजपाल भगत,हरीश चंद,पूर्व प्रधान अब्दुल सत्तार,डॉ इंतज़ार उर्फ भूरा,आस मोहम्मद,वकार आलम,शाबान अली,मोहम्मद यूनुस,मुस्तकीम उर्फ बबलू,प्रकश चंद,श्याम कुमार,शाहरुख,मोहम्मद इखलाक,मोहम्मद तमकीन,जे ई सुनील कुमार और ठेकारदार बालियान आदि प्रमुख रूप से सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369