आरिफ नियाज़ी
रुड़की प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव का प्रचार तेज़ हो चुका है सभी प्रतियाशी अपनी अपनी जीत का दावा करने में लगे हैं।रुड़की इकाई के चुनाव में भी दिलचस्प मुकाबला होने की आशंका है।इस चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
गौरतलबहै कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की इकाई का चुनाव 26 जुलाई को होना प्रस्तावित है उससे पूर्व रुड़की ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा कई बार आम बैठक भी आयोजित हो चुकी हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसमें संगठन के प्रस्तावित चुनाव पर चर्चा करने हेतु ब्लॉक रुड़की के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया था । बैठक में कुछ शिक्षकों द्वारा कोविड 19 को देखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को ही दायित्व सौपने की पेशकश की थी लेकिन इस पर सभी सदस्यों की सहमति नहीँ बन पाई थी ।दूसरी ओर संघ के सदस्य नाजिर हुसैन एवं अँजेश ने बैठक में विरोध करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मुनीश यादव का नाम का प्रस्ताव भी दिया था एवं चुनाव कराने की माँग की थी।

शुक्रवार को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर”मनमोहन फिर बने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष” पर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी मुनीश यादव एवं महामंत्री पद पर प्रत्याशी रोहिताश सैनी ने जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है। मुनीश यादव ने कहा कि रुड़की ब्लॉक की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा संगठन के संविधान की अवहेलना करते हुए शिक्षकों का अपमान किया है। इस चुनाव में जहां संगठन के अध्यक्ष पद पर मुनीश कुमार यादव ,कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार शास्त्री, मंत्री पद पर रोहिताश सैनी चुनाव मैदान में हैं तो वही दूसरे प्रतियाशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है।
इस मौके पर मंत्री पद के प्रतियाशी रोहितास सैनी का कहना है कि संगठन को मजबूत करना और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर शिक्षकों ने उन्हें मौका दिया तो उनका बीमा कराना, और शिक्षकों की पेंशन जैसी परेशानी को दूर करना रहेगा।उन्होंने दावा किया कि जीत उन्हीं की होगी उन्हें शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला