आरिफ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल धीर सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत ही मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल मंगलौर कोतवाली में हाल ही में आए धीर सिंहअपनी कार द्वारा मंगलौर कोतवाली से ब्रहस्पतिवार की देर शाम अपने आवास पर लौट रहे थे जैसे ही उनकी कार कोर कॉलेज के समीप हाईवे पर पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस हादसे में धीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कॉन्स्टेबल धीर सिंह कुछ दिन पहले ही सिडकुल थाने से कोतवाली मंगलौर में स्थानांतरण पर आया था। हादसे से पूर्व कांस्टेबल धीर सिंह रात्रि ड्यूटी के उपरांत वापस सिडकुल स्थित अपने आवास पर जा रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हादसे में धीर सिंह की मौत के बाद जहां उसके परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं तमाम पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है।वहीं इस बाबत एस पी देहात का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस कर्मी के शव को पोस्ट मार्टम पर भेज दिया है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला