Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, एस पी देहात को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में बढ़ती नशे की प्रव्रत्ति के खिलाफ सोमवार को सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत के नेतृत्व में रैली निकाल कर एस पी देहात प्रमेन्द्र डोबाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि आज युवा बेरोजगार के साथ नशे की लत से ग्रस्ति होता जा रहा है। बेरोज़गार युवा भी नशे की चपेट में आ रहा है लेकिन प्रदेश सरकार इस प्रव्रत्ति को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओ के साथ  छलावा करने का गंभीर आरोप भी लगाया। अनुपमा रावत ने कहा कि  राज्य सरकार ड्रग्स माफियाओं को  प्रदेश में पनाह दे रही है  जिससे युवाओ का भविष्य भी खराब हो रहा है इसलिए राज्य सरकार को नशे को लेकर मुहिम चलानी चाहिए ताकि युवा इस नशे से बहार निकल सके।

अनुपमा रावत ने कहा कि पुलिस समय समय पर नशे के खिलाफ अभियान चलाती है लेकिन उसमें ज़्यादा कामियाबी नहीं मिल पाती इसके लिए सरकार को आगे आना होगा और ठोस नीति बनानी होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369