Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, अस्पताल के डॉक्टरों से भी ली जानकारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में पिछले पांच दिन से भर्ती झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हॉस्पिटल पहुंच गए जहां उन्होंने  विधायक देशराज कर्णवाल  के स्वास्थ्य के बारे में  अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना  भी की।   खास बात ये है कि झबरेड़ा विधायक को अपने क्षेत्र के विकास की कितनी चिंता है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती होने के कारण भी विधायक देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री से करोड़ों की लागत से बनने वाली 29 सड़कों की संस्तूति करा ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देशराज कर्णवाल अस्वस्थ होने के कारण  भी अपने क्षेत्र के विकास  को लेकर बेहद गंभीर हैं इस तरह के जनप्रतिनिधि बेहद कम मिलते  हैं वो भगवान से विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं ताकि विधायक जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र का विकास और आगे बढ़ा सकें। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर जो मेरी मांग थी उनको पहले ही कैबिनेट बैठक के दौरान  पास कर अनुसूचित जाति जनजाति  के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया है इसके लिए वह मुख्यमंत्री के बेहद आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास होगा  अब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा होगा। इतना ही नहीं  विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  ने भी ली है भाजपा विधायक ने  अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  को विस्तार से  दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369