Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही,आबकारी निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर काम के एवज में एक शराब  के ठेकेदार से हजारो की रिश्वत ले रहे थे जिसकी सूचना  ठेकेदार ने  देहरादून में विजिलेंस टीम को दी थी। आज शनिवार को विजिलेंस की टीम रुड़की पहुंची और सिविल लाइन क्षेत्र के जादूगर रोड स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची जहां विजिलेंस टीम ने कई घंटे तक उनके आवास पर छापेमारी की।

अभी विजिलेंस टीम  छापामार कार्यवाही करने में लगी है।फिलहाल  विजिलेंस की टीम आबकारी इंस्पेक्टर से बन्द कमरे में  पूछताछ करने में लगी है।पिछले लंबे समय से  आबकारी निरीक्षक की शिकायत विजिलेंस टीम को मिल रही थी।उधर विजिलेंस की टीम की इस कार्यवाही के बाद  आबकारी कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा है आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369