आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बूड़पुर नूरपुर गांव में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से बेबस बने हुए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि गुलदार के खेतों में दिखाई देने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को समय पर सूचना दे दी गई थी लेकिन बावजूद इसके अधिकारी अभी तक भी नहीं पहुंचे हैं वही जब इस बाबत रुड़की वन रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि उन्हें बूड़पुर नूरपुर के जंगल में गुलदार के होने की कोई सूचना नहीं मिली है जैसे ही सूचना मिलेगी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाएगी।
दरअसल शाम के समय बूड़पुर नूरपुर गांव निवासी ग्रामीण नरेश अपने खेत पर काम करने के लिए गया था जैसे ही नरेश अपने खेत से वापस लौटने लगा तो रास्ते मे उसे गुलदार दिखाई दिया जिसे देखकर नरेश के होश उड़ गए।नरेश किसी तरह अपनी जान बचाकर आनन फानन में गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों में फिलहाल गुलदार की दस्तक से दहशत का माहौल है।
फिलहाल ग्रामीण अपने खेतों में जाने में भी डर महसूस कर रहे हैं। उन्हें गुलदार की दहशत सता रही है। ग्रामीण नरेश और विश्वाश का आरोप है कि उन्होंने गुलदार की सूचना वन विभाग के अधिकारियों से समय पर की थी लेकिन विभाग ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं इस बाबत रुड़की वन रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि उनके पास गुलदार की कोई सूचना नहीं आई है वन विभाग को जैसे ही सूचना मिलेगी उस पर संज्ञान लिया जाएगा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला