आरिफ नियाज़ी
पाडली गेंदा गांव निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर दुराचार का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है इतना ही नहीं महिला का आरोप है जब से उसके बेटी ने जन्म लिया है तभी से उसका पति उसका मानसिक उत्त्पीडऩ कर रहा है उसे कई बार घर से भी निकाल चुका है। उसके ससुराल वाले उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं जिससे वो बेहद परेशान हैं। फिलहाल महिला ने झबरेड़ा पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुट गई है।
दरअसल पुहाना निवासी गुलफशा पत्नी हुसैन ने आरोप लगाया कि उसका विवाह पाडली गेंदा गांव निवासी हुसैन पुत्र इलियास के साथ 21 जौलाई 2019 को इस्लामिक शरीयत के मुताबिक हुआ था लेकिन उसका पति लगातार उसका मानसिक उत्त्पीडऩ करता रहा। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। उसके विरोध करने पर उसका पति बड़ी बेरहमी से उसके साथ मारपीट करता था।आरोप है कि उसने चार माह पहले उसके एक बेटी पैदा हुई जिसके बाद उसके पति का बर्ताव पूरी तरह झगड़ालू हो गया था उसका पति छोटी छोटी बातों को लेकर उसके साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगा।

गुलाफ्शां का आरोप है कि 30 जून को वह अपने कमरे मे सो रही थी उसका कमरा बंद था लेकिन रात के समय उसका जेठ भूरा कमरे में आया जिसने उसके साथ दुराचार किया जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की जिसके बाद वो बेबस थी। महिला का आरोप है कि सुबह सवेरे उसने पूरी घटना की जानकारी अपने ससुराल वालों को बताई तो उसे उल्टा जान से मारने की धमकी मिलने लगी। आरोप है कि इसी के चलते उसके ससुराल वालों ने उसे मारने की साजिश रची और एक कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और परिजनों को फोन किया।
जिसके बाद उसके चाचा उसके पास पहुंचे और उनके साथ झबरेड़ा थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी।महिला का आरोप है कि पुलिस भी पूरे मामले को गम्भीरता से नहीं ले रही है।वहीं इस बाबत झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह का कहना है कि महिला की ओर से उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है दोनो पक्षों को बुलाया गया है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला