Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरियाणा पुलिस का रोब झाड़ना भी कार सवार महिला के नहीं आया काम, पुलिस ने काटा चालान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की यातायात पुलिस वाहन चैकिंग अभियान में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी है आलम ये है कि दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति चैक करने के लिए सोमवार को  भी यातायात पुलिस एलर्ट दिखाई दी।इस दौरान जब पुलिस ने एक तेज़ गति वाले  वाहन को रोका तो उसमे सवार एक महिला उल्टा पुलिस पर ही हरियाणा पुलिस में होने का रोब जमाने लगी जब पुलिस ने उसका चालान काटने कि बात की तो उसने दबाव बनाने की पूरी कोशिश की पुलिस के मांगने पर महिला ने अपना आईं कार्ड भी दिखाया जिसपर पुलिस संतुष्ट नहीं हुई और महिला का चालान काट दिया।

उक्त महिला गुस्से में मौके से निकल गई।वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी रामवीर सिंह ने बताया कि महिला अपने वाहन में 103 की गति से चल रही थी इतना ही नहीं अपने आपको हरियाणा पुलिस में बता रही थी जिसका आई कार्ड चैक किया तो उन्हें संदेह हुआ जिसके बाद उसका चालान काट दिया गया।

यातायात पुलिस के अधिकारी भी चैकिंग अभियान में लगे हुए हैं। रामवीर सिंह ने बताया कि महिला का आईकार्ड  से भी नहीं लगा कि महिला हरियाणा पुलिस में है।फिलहाल महिला  का चालान काट दिया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369